एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चल रही चक्की

Mainpuri Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। दो एसडीओ की टीमों ने संयुक्त रूप से कुर्रा क्षेत्र में एक स्थान पर छापा मारा। यहां चोरी से आटा चक्की का संचालन होते मिलने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुर्रा क्षेत्र में तखरऊ पुल के समीप बिजली चोरी से आटा चक्की संचालित होने की शिकायत अधिशासी अभियंता से की गई थी। अधिशासी अभियंता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएओ एमके राय, मेवाराम, जेई पीएस पाल, धर्मेंद्र कुमार, मुलायम सिंह यादव की संयुक्त टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सभी टीमों ने क्षेत्रीय जेई और स्टाफ को जानकारी दिए बिना छापा मारा। यहां शिकायत सही पाई गई। बिजली चोरी से आटा चक्की का संचालन किया जा रहा था। एसडीओ राय ने बताया कि तखरऊ पुल के समीप खुशालपुर निवासी रामप्रकाश आटा चक्की का संचालन कर रहा था। रामप्रकाश के नाम नलकूप कनेक्शन भी है। यहां दो मोटर रखे थे। टीम ने थाना कुर्रा में रामप्रकाश के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें