एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

153 नलकूप गलत ढंग से हो रहे संचालित

Mainpuri Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। पिता की मौत के बाद कई लोग वर्षों से प्राइवेट नलकूप कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। कुछ कनेक्शन धारक तो बिजली बिल भी जमा नहीं करते। विद्युत विभाग ने अब इसे गंभीरता से लिया है। पिता की मौत के बाद गलत ढंग से नलकूप संचालन कर रहे लोग या तो अपने नलकूप कनेक्शन एक सप्ताह के अंदर स्वत: ट्रांसफर करा लें अन्यथा की स्थिति में कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग में 153 नलकूप कनेक्शन ऐसे हैं, जो गलत ढंग से प्रयोग किए जा रहे हैं। कनेक्शन धारक की मौत के बाद नलकूप कनेक्शनों का नवीनीकरण ही नहीं कराया गया। कुछ नलकूप कनेक्शन धारकों के वारिस चला रहे हैं, तो कुछ पर अनाधिकृत व्यक्ति अपना कब्जा जमाए हुए हैं। विभाग ने ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब ऐसे नलकूपों को लोग नहीं चला सकेंगे। ऐसे सभी नलकूपों के एग्रीमेंट निरस्त किए जाएंगे।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण वीपी कठेरिया ने बताया कि कई नलकूप कनेक्शन जहां वारिस बिना अपने नाम स्थानांतरण कराए उपयोग कर रहे हैं। वारिस एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई पूर्ण कराकर स्वत: कनेक्शन ट्रांसफर करा लें। एक सप्ताह बाद एग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 153 कनेक्शनों को चिन्हांकन कराया गया है।
विज्ञापन



0000000000000
ऐसे होगा कनेक्शन ट्रांसफर
प्राइवेट नलकूप का कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए वारिस को एक शपथ पत्र विभाग में देना होगा। शपथ पत्र के साथ ही बोरिंग प्रमाण पत्र और खेत की खतौनी भी देनी होगी। इसके बाद नवीन रेट 300 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सिक्योरिटी की धनराशि जमा करनी होगी। विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा कराकर वारिस के नाम कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें