एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा...

Mainpuri Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

करहल। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने राज्याभिषेक से पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में सीता और भाइयों के साथ भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा उमड़ पड़ी। स्थान-स्थान पर श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता के स्वरूपों की आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। कई घरों में महिलाओं ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसज्जित रथ पर सवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं माता जानकी को मोहल्ला काजी, सिंघईयान, सदर बाजार, थाना रोड आदि स्थानों पर भ्रमण कराया गया। स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों से निकलकर स्वरूपों की आरती उतारी। नगर में जयकारों के साथ भगवान श्रीराम द्वारा सपरिवार भ्रमण करने से नगर के लोग प्रफुल्लित दिखाई दिए। घरों पर पुष्प वर्षा एवं पूजा-अर्चना की गई।
नगर भ्रमण के बाद चौ. महेश चंद्र द्विवेदी के अहाते में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम-सीता के स्वरूपों की आरती उतारी। इस मौके पं. रामनाथ औदीच्य, पं. अवधेश मिश्रा, सुरेश बाबू पांडेय, सुरेंद्र सिंह यादव, पंकज चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, अवनीश दुबे, असित दुबे, मनोज यादव, अंकित यादव आदि मौजूद थे। अंत में कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें