एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

156 ने किया बैटरी चालित रिक्शा के लिए आवेदन

Mainpuri Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। राज्य सरकार रिक्शा चालकों को मोटर, बैटरी और सौर ऊर्जा चालित रिक्शा मुफ्त में प्रदान करेगी। सरकार की इस योजना को लेकर रिक्शा चालकों में खुशी है। जिले में योजना के तहत 156 रिक्शा चालकों ने आवेदन किए हैं। सभी को पात्र मानते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने सूची शासन को भेजी है। शीघ्र ही इन्हें रिक्शा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने रिक्शा चलाने वालों की मेहनत को देखते हुए निकायों में पंजीकरण कराकर स्वयं का रिक्शा चलाने वालों को मोटर चालित रिक्शा देने का निर्णय लिया है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जनपद में भी रिक्शा चालकों से आवेदन मांगे गए। डूडा कार्यालय में 156 रिक्शा चालकों ने नि:शुल्क बैटरी चालित रिक्शा के लिए आवेदन किया है।
सहायक परियोजना अधिकारी डूडा यूके सिंह का कहना है कि आवेदन करने वाले रिक्शा चालकों की जांच कराई गई हैं। जांच में सभी 156 पात्र पाए गए। पात्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। अब शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा। इस योजना से रिक्शा चालकों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-------
मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
सौर ऊर्जा/बैटरी चालित रिक्शा के चलाने का प्रशिक्षण भी रिक्शा चालकों को दिया जाएगा। इसके लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में छह जनवरी से दिया जा रहा है। जिले से दो रिक्शा चालकों को मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह मास्टर ट्रेनर जनपद में लौटकर यहां के रिक्शा चालकों को प्रशिक्षण देंगे।
-------
योजना के तहत निकायों में पंजीकृत रिक्शा चालकों से पुराना रिक्शा जमा कराया जाएगा। पुराने साइकिल रिक्शा की जगह ही उन्हें नया रिक्शा दिया जाएगा। रिक्शा पाने के लिए आवेदक को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
- यूके सिंह, डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें