एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

Mainpuri Updated Sat, 16 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। एक ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं ठग ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जानकारी होने पर जब बेरोजगार ने तगादा किया तो ठग ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एलाऊ के मलिखानपुर निवासी लोकेंद्र सिंह का मैनपुरी नगर के राधा रमण रोड निवासी अशोक कुमार पुत्र साधौ सिंह के यहां आना जाना था। लोकेंद्र बेरोजगार है। अशोक ने उसे शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। लोकेंद्र के हां करने पर अशोक ने उसे बताया कि नौकरी मिलने के लिए उसे एक लाख 60 हजार रुपये देने होंगे। लोकेंद्र ने 19 दिसंबर 2008 को अशोक को मांगे हुए रुपये भी दे दिए।
ठगी करने वाले अशोक ने 2009 में लोकेंद्र को जिला फर्रुखाबाद के प्राथमिक विद्यालय अदसापुर में शिक्षक के पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब वह विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि इस विद्यालय में कोई नियुक्ति ही नहीं हुई है। लोकेंद्र ने अशोक से अपने रुपये वापस मांगे तो कई माह तक टाल मटोल करता रहा। बाद में उसने रुपये वापस करने से साफ मना कर दिया। धमकी दी कि अगर कार्रवाई की तो ठिकाने लगा देगा।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत लोकेंद्र ने थाने में की मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ठगी का शिकार हुए बेरोजगार ने एसपी से शिकायत की। यहां से भी उसे न्याय नहीं मिला। तब उसने सीजेएम कोर्ट की शरण ली। शिकायत के साथ ही उसने एक शपथ पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया। सीजेएम राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता देखते हुए थाना एलाऊ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें