एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपराधियों को हर हाल में करें गिरफ्तार

Mainpuri Updated Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी/किशनी। पुुलिस लाइन स्थित मनोरंजन गृह में शनिवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसपी श्रीकांत सिंह ने कहा कि वांछित अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए। लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण हो और अभ्यस्त अपराधियों के सहयोगियों एवं संरक्षण दाताओं की सूची बनाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध का संक्षिप्तीकरण और विलुप्तीकरण न किया जाए। पीड़ित की हर हाल में रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए। न्यायालय से जारी होने वाले सम्मन और वारंटों की तामील सुनिश्चित की जाए। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को हिदायत दी कि अपने सर्किल के थानों की समीक्षा करें। अपराध के सापेक्ष गिरफ्तारी का निरीक्षण किया जाए। पुलिस पिकेट और रात्रि गश्त को भी अधिकारी चैक करें। बैठक में एएसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी आरके श्रीवास्तव, सीओ भोगांव आरएन कुशवाहा, सीओ कुरावली सुरेशवीर सिंह, सीओ करहल विशाल विक्रम सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
-------
अभिलेखों के रखरखाव में गंभीरता जरूरी
एसपी श्रीकांत सिंह ने शुक्रवार की रात थाना किशनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में अभिलेखों को चैक किया। वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी की जानकारी ली। लाइसेंस धारकों के सत्यापन की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि पुलिस के अभिलेख हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक तलब किए जाते हैं। अभिलेखों के रखरखाव में गंभीरता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें