एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Mainpuri Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भोगांव। जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में ड्यूटी दे रहे सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव पैतृक गांव तिगमा पहु्ंचा। यहां सैनिक सम्मान के साथ उसका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि 10 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार ने दी। इस दौरान सेना के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी वीके आनंद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से उनके भाई राजपाल यादव एवं राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम तिगमा निवासी नायक अरुण वीर सिंह यादव का शव सेना के वाहन से प्राइमरी पाठशाला पहुंचा तो कोहराम मच गया। रात में ही राज्य के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आलोक शाक्य भी पहुंच गए। सैनिक की विधवा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। कभी वह अपने तीनों बच्चों को सीने से चिपटा लेती तो कभी बेहोश हो जाती। उसकी हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। कुछ यही हाल सैनिक की बहन शशी और ऊषा का भी था।
मंगलवार प्रात: आठ बजे साथी सैनिकों ने अरुण वीर सिंह यादव का शव दर्शनों के लिए ताबूत से बाहर निकाला। कुछ देर बाद उसे सैनिक के घर ले जाया गया। वहां से तिरंगे में लिपटे शव की अंतिम यात्रा आरंभ हुई। अंतिम संस्कार के दौरान साथी सैनिकों ने शस्त्रों को झुकाकर सम्मान दिया। इस दौरान स्थानीय सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से उनके भाई राजपाल यादव, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आलोक शाक्य, जिलाधिकारी वीके आनंद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सुरेश चंद्र यादव, सूबेदार जय प्रकाश पांडेय, सूबेदार मेजर शेख चंद, उपजिलाधिकारी वीके अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी आरएन कुशवाह, तहसीलदार राजकुमार सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

00
45 मिनट बाद ही आ गई मनहूस खबर
अरुण दिवंगत पिता वीरेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था। वह 1998 में एडी कोर नासिक से सेना में भर्ती हुआ था। अक्तूबर 12 से वह जम्मू कश्मीर के 5240 द्रास सेक्टर के ग्लेशियर में तैनात था। उसने पांच अप्रैल को दोपहर दो बजे परिजनों से बात की थी और 25 अप्रैल को दो महीने की छुट्टी पर आने की बात कही थी। सैनिक की पत्नी मंजू यादव बच्चों के साथ फतेहगढ़ रह रही है। सैनिक के ससुर प्रेम सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को फोन से वार्ता करने के 45 मिनट बाद ही उसकी मौत की मनहूस खबर सुनने को मिली।
फोटो--
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें