एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली

Mainpuri Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। मंगलवार की सायं आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में तबाही मचाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 131 बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे दिन विद्युत कर्मी तार जोड़ने और फाल्टों को सही करने में जुटे रहे। देर सायं तक कई इलाकों की आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं कई क्षेत्रों में चार से पांच दिन का समय व्यवस्था सही होने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की पहली आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के 131 खंभे टूट गए। इनमें सर्वाधिक 20 खंभे करहल विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण इलाकों में टूटे हैं। अधिशासी अभियंता ने सभी अवर अभियंताओं को प्राकृतिक आपदा में एस्टीमेट बनाकर तत्काल सामान प्राप्त कर ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति दुरुस्त कराने को कहा है। कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु होने में चार से पांच दिन का समय लग जाएगा। वहीं, आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। छप्पर, टिनशेड, भूसा और गेहूं के बोझ आंधी के साथ उड़ गए। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
---------
उपकेंद्र वार टूटे खंभे
उपकेंद्र का नाम खंभों की संख्या
किशनी 06
कुसमरा 17
बेवर-भोगांव 12
कुरावली 09
सुल्तानगंज 10
औंछा 07
करहल 20
घिरोर 12
दन्नाहार 06
बुझिया-दिहुली 14
बरनाहल-असरोही 16
सिविल लाइन मैनपुरी 02
----------
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका
कस्बा बेवर में मंगलवार की सायं 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई। आंधी और बारिश के बाद जब बिजली आपूर्ति सुचारु की गई तो ट्रांसफार्मर फुंका मिला। अभियंताओं ने चेक किया तो पता चला कि ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंका है।
विज्ञापन

-------
रात डेढ़ बजे सुचारु हुई नगर की बिजली
नगर में सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जहां रात 10.30 बजे तक सुचारु कर दी गई। वहीं पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लाइन में ट्रिपिंग के चलते अभियंता देर रात तक लगे रहे। रात 1.30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
--------
विभाग को हुआ 9.60 लाख का नुकसान
विभागीय सूत्रों की माने तो विभाग को आंधी और बारिश से 9.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें टूटे विद्युत पोलों से 6.60 लाख और 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तीन लाख का नुकसान हुआ है।
------
नुकसान का एस्टीमेट बनाकर सभी अवर अभियंताओं को कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। एस्टीमेट को प्राथमिकता के आधार पर पास कर चार से पांच दिनों में सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें