एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैदियों ने न्यायालयों में जाने से किया इनकार

Mainpuri Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। जिला कारागार से पेशी पर आए 101 बंदी और कैदियों ने संबंधित न्यायालयों मे जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि जिला कारागार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अधिकारियों की मनुहार पर भी वह पूरे दिन हवालात से बाहर नहीं निकले। आखिर में सभी को फिर जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिला कारागार से पेशी पर लाए गए 101 बंदी और कैदी जब हवालात से संबंधित कोर्ट में जाने को तैयार नहीं हुए तो कारागार के हेड मोहर्रिर ने इसकी सूचना एसपी श्रीकांत सिंह को दी। एसपी ने अफसरों को हवालात भेजा। उनके समक्ष कैदियों ने कहा के जिला कारागार में खाना ठीक नहीं दिसा जाता। चहेतों को सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। उनसे मिलाई करने आने वालों से अवैध वसूली की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन देकर उनसे कोर्ट चलने को कहा लेकिन वह बाहर नहीं आए। उन्होंने फाइलों पर दस्तखत भी नहीं किए। आखिर शाम को उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
इस मामले में जब जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक एनके सिंह से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंनेे कॉल रिसीव नहीं की। वहीं एसपी श्रीकांत सिंह का कहना हैै कि कैदियों ने मौखिक शिकायत की है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें