एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mainpuri Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को निर्मल भारत अभियान और चतुर्थ राज्य वित्त के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में लापरवाही पर तीन एडीओ पंचायत को चेतावनी दी। 25 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सीपी सिंह राघव ने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधितों को कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सभी सहायक पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्मल भारत अभियान के तहत लोहिया और निर्मल गांवों में लक्ष्य के अनुरूप शौचालय 31 मई तक पूर्ण करा लिए जाएं।
डीपीआरओ ने लापरवाही पर एडीओ पंचायत बरनाहल नरेंद्र भदौरिया, घिरोर आदर्श हजेला तथा करहल चंद्रशेखर को चेतावनी जारी की।
डीपीआरओ ने विकास खंड सुल्तानगंज के पंचायत सचिव अरुण पांडेय, प्रदीप, दिनेश, विजय, आलोक वर्मा, राजवीर, ब्लाक घिरोर के राजीव, गिरराज, अनुराग, रामलड़ैते, सुरेंद्र सिंह, सियाराम, रामशरन तथा विकास खंड किशनी के धनवेश, अनिल कुमार, ब्लाक बरनाहल के राजीव राणा, ब्रजवीर सिंह, ब्लाक जागीर के अनुज, देवधूति, सुभाष तथा विकास खंड करहल के पांच पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बैठक में एडीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा, डीपीसी नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें