एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Mainpuri Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। ट्रक की टक्कर से घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने उस समय हंगामा काटा जब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का आक्रोश देख चिकित्सकों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ, सीएमओ, सीएमएस तत्काल अस्पताल पहुंचे। एहतियात के तौर पर पुलिस बल बुला लिया गया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एटा के थाना मलावन के बहादुर निवासी रवि यादव (20) पुत्र प्रेमदास बुधवार की शाम साइकिल से कुरावली से घर जा रहे थे। जब वह छह बजे गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आए ट्रक ने रौंद दिया। चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग यहां आ गए। परिवारीजन और ग्रामीण घायल युवक को लेकर समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन जिद पर अड़े थे कि रवि अभी जिंदा है। उसका उपचार किया जाए।
इसके बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू किया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को जानकारी दे दी। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों और स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी होते ही एसडीएम सदर अमित कुमार, सीओ सिटी बीपी सिंह, सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता, सीएमएस डॉ. आरपी शर्मा, कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह, महिला थानाध्यक्ष शारदा शंखवार यहां पहुंच गए। एसडीएम ने अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया। एसडीएम और सीओ ने जब परिवारीजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भी उलझ गए। मौके की नजाकत देख अधिकारी लगातार परिवारीजनों को समझाते ही रहे। परिवारीजनों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही से रवि की मौत हुई है। लगभग आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अस्पताल से घर लेकर चले गए। इसके बाद आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में कोतवाली में सूचना दे दी है।
विज्ञापन



कैमरा छीना
ग्रामीणों ने हंगामे के दौरान मीडियाकर्मियों से अभद्रता भी की। इस दौरान उन्होंने एक संस्थान के फोटोग्राफर का कैमरा भी छिन लिया। बाद में पुलिस ने कैमरा वापस दिला दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें