एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दलित बस्ती का हैंडपंप एक वर्ष से खराब

Mainpuri Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सहारा(ब्यूरो)। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सहारा की दलित बस्ती में पानी किल्लत है। पूरी बस्ती में मात्र एक हैंडपंप लगा था। जो पिछले एक वर्ष से खराब है। बस्ती के लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। बस्ती वालों ने खंड विकास अधिकारी से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि दलित बस्ती में मात्र एक हैंडपंप लगा था। जो पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। इससे लोगों को पेयजल की किल्लत उठानी पड़ती है। भीषण गर्मी में बच्चों एवं महिलाओं को दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ता है। राजीव ने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान और जल निगम के अधिकारियों से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। बस्ती के लोगों की मांग के बावजूद हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। ग्रामवासी अखिलेश सनी, आलोक, रीता, सुनीता, सीता देवी आदि ने खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र पचौरी को ज्ञापन देकर हैंडपंप को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें