एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांव बालमपुर में फैला डायरिया

Mainpuri Updated Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

औंछा। जिले में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। औंछा क्षेत्र के ग्राम बालमपुर में पिछले 24 घंटे में दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में है। ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ से गांव में टीम भेजकर पीड़ितों को इलाज दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सायं छह बजे के लगभग ग्राम बालमपुर निवासी सुलह सिंह की पुत्री पूनम (15) को उल्टी दस्त होने लगे। जब तक परिवारीजन कुछ करते पूनम की छोटी बहन सपना (12), निशा (10) को भी उल्टी दस्त होने लगे। परिवारीजनों ने गांव में ही झोलाछाप से इलाज शुरू करा दिया। गांव में अवधेश की पत्नी शीला (40), पुत्र राघव (16) भी डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज भी झोलाछाप से शुरू कराया गया।
मंगलवार को गांव में राधाकृष्ण की पुत्री सविता (18), सत्यपाल के पुत्र भारतीय (17), करन सिंह की पत्नी शशि (35), किशनलाल की पत्नी माया देवी (35), अशोक का पुत्र वीटू (14), महावीर की पत्नी सगुना देवी (45), सुदेश कुमार का पुत्र अर्पित (9) सहित दो दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने औंछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जानकारी भी दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने सीएमओ से गांव में टीम भेजकर इलाज दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता का कहना है कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। शीघ्र ही वह गांव में टीम भेजकर रोगियों का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें