एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुढ़ौली में फायरिंग से चाचा-भतीजे घायल

Mainpuri Updated Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी/किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के बुढ़ौली में मंगलवार शाम जामुन तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में चाचा-भतीजे घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में परिवार के लोग अस्पताल ले गए हैं। यहां चिकित्सकों ने भतीजे को गंभीर हालत देख सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ौली निवासी प्रमोद राठौर के पिता जगदीश चंद्र की मंगलवार की सुबह मौत हो गई थी। देर सायं अंतिम संस्कार करने के बाद प्रमोद और उनका परिवार घर आ गया था। परिवार के कुछ बच्चे गांव के बाहर एक पेड़ पर जामुन तोड़ रहे थे। जामुन तोड़ने को लेकर बच्चों का शिव प्रताप सिंह से विवाद हो गया। शिव प्रताप ने बच्चों की पिटाई कर दी। घर जाकर बच्चों ने जब जानकारी दी तो प्रमोद का पुत्र शिंटू कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां मिले शिव प्रताप के भाई तेज प्रताप की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।
जानकारी होने पर शिव प्रताप अपने परिवार के लोगों के साथ शिंटू के घर की ओर जा रहे थे। शिंटू और उनके चाचा सर्वेश को सामने देख शिव प्रताप ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर शिंटू और सर्वेश घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद शिव प्रताप मौके से भाग गया। परिवार के लोग दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने शिंटू की गंभीर हालत देख उसे सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने गांव पहुंच कर शिव प्रताप की तलाश में छापा मारा लेकिन घर में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक महीने पहले भी शिव प्रताप और शिंटू के बीच बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया था। शिंटू द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मंगलवार को हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें