एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ज्योंति में 10 दिन से फुंकी पड़ी सबमर्सिबल पंप

Mainpuri Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ज्योंति। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते कस्बा में पानी की किल्लत बनी हुई है। 10 दिन से सबमर्सिबल पंप फुंकी होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही सार्वजनिक हैंडपंपों पर लोगों को लाइनें लगानी पड़ रही हैं। लोगों ने डीएम से जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्योंति में पेयजल संकट बना हुआ है। बच्चों के स्कूल जाने तथा लोगों के सरकारी कार्यालय या फिर दुकान पर जाने के चलते और अधिक परेशानी हो रही है। सार्वजनिक हैंडपंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। कई क्षेत्रों में तो सार्वजनिक हैंडपंप भी काफी दूर हैं। ऐसे में उन्हें सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार नगर पंचायत से मांग की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
सुधीर गुप्ता का कहना है नगर पंचायत के नलकूप में दो सबमर्सिबल पंप हैं। एक सबमर्सिबल पंप बहुत पहले से फुंका पड़ा है। दूसरा 10 दिन पूर्व फुंक गया। अब जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। नगर पंचायत में सुनवाई न होने पर शनिवार को लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। मांग की कि शीघ्र जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार, लक्ष्मीकांत, संजीव, राजेश, श्याम सिंह, हाकिम सिंह, वैभव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें