एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे विकास कार्य

Mainpuri Updated Sat, 31 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। नवागत डीएम वीके पवार ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विकास कार्यों में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय और गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। वहीं पीड़ित कभी भी अपनी समस्या उन्हें बता सकते हैं। समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वीके पवार शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जन शिकायतें सुनकर निराकरण करेंगे। डीएम ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर संशय की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर रहेें। वह कभी आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं।

30एमएनपी6सी:- डीआरडीए सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम वीके पवार
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें