एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीपावली पर जिले को 3.70 अरब का तोहफा

Mainpuri Updated Sun, 27 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। दीपावली के बाद मुख्यमंत्री जिले को 3.70 अरब का तोहफा देंगे। इसके तहत जिले में विकास की गंगा बहेगी। इस राशि से लगभग दो दर्जन से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे। इन योजनाओं के शिलान्यास के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात नवंबर को नौनेर के पास राजकीय इंजीनियरिंग कालेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इसके अलावा वे शहर के क्रिश्चियन मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी आएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में विकास कार्य कराने के लिए लगभग साढ़े तीन अरब की योजनाओं की घोषणा भी करेंगे। इसमें इंजीनियरिंग कालेज के अलावा लगभग दो दर्जन से अधिक योजनाएं और हैं। उल्लेखनीय है कि मैनपुरी सपा मुखिया का संसदीय क्षेत्र है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने यहां पर विभिन्न विकास कार्यों और अन्य योजनाओं के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है।
उक्त योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दो दर्जन योजनाओं में मुख्य रूप से जिले में 132 केवीए के दो सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनका निर्माण भोगांव और कुसमरा में किया जाएगा। नहर और नदियों पर पुलों का निर्माण और खरपरी से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर निर्माण, अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा जिले के कई प्रमुख मार्गों का निर्माण किया जाना भी योजनाओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें