मैनपुरी(ब्यूरो)। थाना कुर्रा क्षेत्र में सब्जी में छिपकली गिर गई। जानकारी न होनेे पर दो लोगों ने सब्जी खा ली। इस पर दोनों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिवारीजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान हालत में सुधार होने पर परिवारीजन बिना चिकित्सकों को जानकारी दिए दोनों को ले गए।
थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी प्रवल प्रताप की पत्नी निर्मला देवी (36) तथा भाई प्रवेश (35) को लेकर रविवार की रात परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों को बताया कि उसकी पत्नी ने सब्जी बनाई थी। सब्जी दोनों ने खा ली। हालत बिगड़ने पर सब्जी के बर्तन में देखा तो छिपकली पड़ी थी। यह जानकारी मिलने पर परिवारीजन और पड़ोसी भी आ गए। जो उन्हें यहां लाए हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देख उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान दोनों की हालत में सुधार होते देख परिवारीजन चिकित्सकों को बिना बताए ही ले गए।