एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर चरण में 14 बूथ खोलेंगे ‘किस्मत’

Mainpuri Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की 16 मई को कृषि मंडी में होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। हर चरण में एक बार में 14 बूथों की गिनती पूरी होगी। मतगणना अधिकतम 29 चरणों में पूरी की जाएगी। मतगणना के लिए बैंककर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की चार विधानसभा मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल की मतगणना के लिए चार पंडाल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्येक पांडाल में 14-14 गणना टेबिलें और एक-एक आरओ की टेबिल लगाई जाएगी। इसके लिए 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रत्येक टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य ईवीएम की कंट्रोल यूनिट लाने का रहेगा। मतगणना 16 मई को सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
मतगणना पांडाल में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। वहीं मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति माचिस, अस्त्र-शस्त्र आदि नहीं ले जा सकेगा। मतगणना स्थल पर धूम्रपान प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी बीड़ी, सिगरेट आदि नहीं ले जा सकेगा। फोटो परिचय पत्र धारक मतगणना पांडाल के प्रवेश द्वार पर जांच कराने के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे।

निगरानी करेंगे माइक्रोआब्जर्वर
मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक टेबल पर माइक्रोआब्जर्वर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक तैनात होगा। जो प्रत्येक चरण में किसी दो टेबल पर रेंडम निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रेक्षक को उपलब्ध कराएगा। माइक्रोआब्जर्वर को गणना सहायक/सुपरवाइजर के कार्यों का पर्यवेक्षण करने के साथ प्रपत्र 17सी का भाग दो भी भरकर उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


मतगणना की खबर का जोड़:
विधानसभा बूथ
मैनपुरी 351
भोगांव 397
किशनी 374
करहल 398
मतगणना के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। गणना पंडाल कृषि मंडी के नीलामी चबूतरों पर अलग-अलग बनाए जा रहे हैं। जल्द ही मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के दौरान किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- डाक्टर चंद्रभूषण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें