मैनपुरी। सपा सुप्रीमो और उनके परिवार के खिलाफ बसपा सुप्रीमो द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहा पर प्रदर्शन कर बसपा सुप्रीमो का पुतला फूंका।
बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला फूंकते हुए छात्र सभा के सचिव राजीव प्रताप यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो को अपनी भाषा संयमित रखनी चाहिए। उनके द्वारा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उनके परिवार और पार्टी के खिलाफ की गई टिप्पणी उनकी मानिसक स्थिति स्पष्ट करती है। पार्टी कार्यकर्ता यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कुलदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में हार को देखते हुए बसपा सुप्रीमो आपा खो बैठी हैं। इस मौके पर गोलू यादव, रजत चौहान, सोनू यादव, गौरव यादव, अंकित आदि थे।