एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिचय पत्र के रंग से होगी पद की पहचान

Mainpuri Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की 16 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। मतगणना के लिए लगाए कार्मिकों की पहचान सिर्फ परिचय पत्र का रंग देखकर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। जिला प्रशासन ने सभी को पद के हिसाब से अलग-अलग रंग के परिचय पत्र जारी किए हैं। विकास भवन में गुरुवार को परिचय पत्र बनाए जाने का काम किया गया। यह कार्य शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे परिचय पत्रों में इस बार सुपरवाइजर का पहचान पत्र लाल रंग का होगा। मतगणना सहायक को पीले रंग का परिचय पत्र दिया जाएगा। हरे रंग का परिचय पत्र अतिरिक्त मतगणना सहायक/माइक्रोआब्जर्वर का होगा। वहीं आसमानी रंग का परिचय पत्र मतगणना सहायक चतुर्थ श्रेणी का होगा।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/परियोजना निदेशक डीआरडीए एमसी यादव ने बताया कि सभी परिचय पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। मतगणना कार्य में लगे सभी कार्मिक मतगणना स्थल पर परिचय पत्र को गले में पहनकर रखेंगे। परिचय पत्र का रंग देखकर ही मतगणना के दौरान संबंधित के पद की पहचान की जा सकेगी। शीघ्र ही परिचय पत्र तैयार कराकर मतगणना से पूर्व सभी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें