एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पल्सर सवारों ने लूटी बाइक और नकदी

Mainpuri Updated Sun, 25 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी/किशनी। इटावा रोड पर शुक्रवार की रात पल्सर सवार नकाबपोश लुटेरों ने बाइक और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बाइक चालक को तमंचे की बट से घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख लुटेरे भाग गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी के गांव हरीसिंहपुर निवासी अवधेश कुमार यादव चौराहे पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार की रात वह मजदूरों को छोड़ने इटावा रोड पर उदयपुर कलां गए थे। मजदूरों को छोड़ने के बाद वह बाइक (यूपी75क्यू/4135) से गांव जा रहे थे। जब वह इटावा रोड पर गांव खड़सरिया के पास रात 10 बजे पहुंचे तभी दो पल्सर सवार छह नकाबपोश लुटेरों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। तीन बदमाशों ने तमंचों से धमकाते हुए उनसे बाइक की चाबी छीन ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से एक लुटेरे ने उनको घायल कर दिया। लुटेरों ने उनसे 2800 रुपये, मोबाइल, बाइक लूट ली। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख लुटेरे वहां से भाग गए। अवधेश ने एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। अवधेश ने नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


पूछताछ के बाद भेजा जेल
घिरोर क्षेत्र में कुरावली रोड पर शुक्रवार की रात पल्सर सवार लुटेरों ने तमंचों से धमकाते हुए कुलदीप, सतनेश कुमारी निवासी मोहब्बतपुर शिकोहाबाद से जेवर, पर्स, नकदी लूटी थी। ग्रामीणों और पुलिस ने घेराबंदी कर पल्सर यूपी80बीएच/9652 सहित अखयराम पुत्र राधेश्याम निवासी भनूपुरा थाना सिरसागंज जिला फीरोजाबाद, दीपू पुत्र भूरे सिंह निवासी ओय थाना घिरोर को पकड़ लिया था। उनके कब्जे से लूटा माल और दो तमंचे बरामद हुए थे। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। उन्होंने लूट की कई घटनाओं का इकबाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें