मैनपुरी। बीएसए ने शनिवार को ब्लाक सुल्तानगंज के 34 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच विद्यालय बंद मिले। वहीं प्रधानाध्यापक सहित 14 शिक्षक और पांच शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित करने और शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
बीएसए प्रदीप कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय मलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शिक्षिका अनामिका तिवारी अनुपस्थित मिली। इस पर उन्होंने निलंबित करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलपुर में प्रधानाध्यापक, दो शिक्षक और एक परिचारक अनुपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय गिंगौरा बंद मिला। प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय छाछा भी बंद मिला। यहां भी प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। कन्या प्राथमिक विद्यालय विद्यालय छाछा बंद मिला और प्रधानाध्यापक अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय शिवपालपुर बंद मिला। इस दौरान प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थि मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरधनियां में प्रधानाध्यापक और शिक्षक सहित तीन अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्राचक में एक शिक्षक अनुपस्थित था। उच्च प्राथमिक विद्यालय बवीना भजन में एक शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरई में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय बदनपुर में शिक्षक अनुपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय भनऊ में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर बीएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने को कहा। इसके बाद कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक अनुदेश अनुपस्थित मिला। इसका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बारखेड़ा में भवन निर्माण में अनियमितता मिलने पर अरुण कुमार को रिकवरी नोटिस जारी किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे। इस पर बीएसए ने नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर में नवीन भवन अधूरा मिला। इस पर बीएसए ने भवन प्रभारी और खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी किया। इसके अलावा बीएसए अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।