एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विशेष सचिव ने देखी लोहिया ग्राम शहजादेपुर की दशा

Mainpuri Updated Mon, 07 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। रविवार को विशेष सचिव, निदेशक संस्थागत वित्त एवं टास्कफोर्स के अध्यक्ष जिले में पहुंचे। उन्होंने लोहिया गांव शहजादेपुर और क्षेत्रीय सहकारी समिति भोगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाखों रुपये के ऋण गलत तरीके से बांटने पर समिति के पूर्व अकाउंटेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव शिवसिंह यादव ग्राम शहजादेपुर पहुंचे। गांव में परिक्रमा मार्ग, पंचायत भवन एवं पशु चिकित्सालय के निर्माण को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। लोहिया आवासों की दोबारा कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। विद्युतीकरण की समीक्षा में पाया कि मजरा नगला हरी सिंह, महुआहार में जनसंख्या कम होने से विद्युतीकरण नहीं हुआ। उन्होंने सोलर लाइट से संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास, शौचालय आदि की समीक्षा कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने नि:शुल्क बोरिंग, कौशल विकास, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण, पशुओं के टीकाकरण आदि योजनाओं का भी सत्यापन किया।
उन्होंने क्षेत्रीय सहकारी समिति परतापुर पहुंचकर सचिव आदेश कुमार से बैलेंस शीट की जानकारी की। विशेष सचिव ने उन सहकारी समितियों की सूची देने को कहा जिन पर बैलेंस शीट नहीं बन रही है। साथ ही अपात्र लोगों को लाखों रुपये के ऋण गलत तरीके से बांटने पर क्षेत्रीय सहकारी समिति परतापुर के पूर्व अकाउंटेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ डाक्टर आरके गौतम , पीडी एमसी यादव, एसडीएम एसएन यादव, वीके अग्रवाल, एलडीएम परमाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें