एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा नेता के पौत्र का दिनदहाड़े अपहरण

Mainpuri Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रघुपाल सिंह भदौरिया के पौत्र अभिषेक भदौरिया का सैफई क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कार्पियो सवारों ने अपहरण कर लिया। अभिषेक बाइक से सैफई एटीएम से पैसे निकालने के लिए निकाला था। अभिषेक के बड़े भाई ने घटना की रिपोर्ट सैफई थाने में करहल नगर पंचायत के एक सभासद समेत तीन लोगों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल थाना क्षेत्र के ग्राम किरथुआ निवासी सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया के भतीजे राजकुमार सिंह भदौरिया का पुत्र अभिषेक भदौरिया संविदा पर स्वास्थ्य कर्मी की नौकरी करता है। अभिषेक करहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के लिए घर से सुबह पौने नौ बजे निकला था। सीएचसी पर हस्ताक्षर करने के बाद बाद वह एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर बाइक से सैफई के लिए रवाना हुआ। वह सैफई के कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही स्कार्पियो सवारों ने ओवरटेक कर उसका अपहरण कर लिया। रघुपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि सुबह 9:20 बजे उनके मोबाइल पर अभिषेक का फोन आया। वह केवल यह कह पाया कि बाबा बदमाशों ने उसे स्कार्पियो में डाल लिया है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रघुपाल सिंह और परिवार के लोग उसकी तलाश में सैफई गए। सैफई कोल्ड स्टोरेज के समीप अभिषेक की बाइक पड़ी मिली। बाद में अभिषेक के बड़े भाई अरुण भदौरिया ने सैफई थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें करहल नगर पंचायत के सभासद रामजी यादव, करहल के ही सुग्रीव यादव और थाना सैफई के ग्राम झींगपुर निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ पप्पू और उनके अज्ञात साथियों पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। सैफई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। देर शाम तक कई दबिश के बाद भी कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें