एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला अस्पताल को भी ‘इलाज’ की दरकार

Mainpuri Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। अकेले जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई माह में प्रतिदिन औसतन 676 रोगी प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे हैं। गंभीर हालत में भी डायरिया, टाइफाइड और मलेरिया के रोगी भर्ती कराए गए। वहीं, चिकित्सकों और दवाओं की कमी के चलते अस्पताल में रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा है। अस्पताल में सर्जन, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट की कमी चल रही है। इस कारण रोगियों को सैफई अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है या निजी चिकित्सकों के यहां। जिला अस्पताल में दवाओं का भी टोटा बना हुआ है। दर्द निवारक दवा नहीं है। ऐसे में रोगियों को दवा मजबूरन बाजार से खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में भर्ती रोगियों की स्थिति पर नजर डालें तो जुलाई माह में 13 रोगी मलेरिया पॉजिटिव होने पर भर्ती कराए गए। टाइफाइड होने पर 18 रोगी पहुंचे। वहीं, बुखार से पीड़ित होने पर प्राथमिक इलाज कराने 1545 रोगी पहुंचे।
------
प्रमुख बीमारियां और उनसे बचाव के उपाय
जिला अस्पताल के फिजीशियन डाक्टर जेजेराम ने बताया कि बारिश के मौसम में टाइफाइड, मलेरिया, वायरल फीवर और उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है।
बीमारी लक्षण बचाव
टाइफाइड शरीर में बुखार रहना पानी उबालकर या सरकारी हैंडपंप का ही प्रयोग करें
घुटनों के नीचे पैरों में टूटन होना दया, खिचड़ी, साबूदाना जैसे सुपाच्य खाना खाएं
मलेरिया तेज सर्दी के साथ बुखार आना बुखार आने पर मलेरिया की जांच कराएं
हाथ और पैर ठंडे जबकि शरीर मलेरिया की एआरटी (एंटी रेडिकल ट्रीटमेंट) लें
का तापमान अधिक रहना
डायरिया उल्टी दस्त होने से कमजोरी आना ओआरएस या नमक-चीनी के पानी का घोल पीएं
शरीर में पानी की कमी होना दूषित भोजन, पानी, अधिक वसा युक्त भोजन से बचें
------
अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के लिए पूर्व में शासन और उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मिशन निदेशक एनएचएम और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का आश्वासन मिला है। चिकित्सकों की तैनाती न होने तक मौजूद चिकित्सकों से ही रोगियों को बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डाक्टर आरके सागर, सीएमएस जिला अस्पताल, मैनपुरी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें