एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूसरे समुदाय में रह रहे वृद्ध की मौत

Mainpuri Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आलीपुर खेड़ा। दूसरे समुदाय के यहां रह रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्ध के पुत्रों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मौत को लेकर कस्बा में तमाम तरह की चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामकिशन सक्सेना (62) पिछले पांच वर्षों से अपने पुत्रों से अलग काजीटोला में दूसरे समुदाय के व्यक्ति के यहां रह रहे थे। कस्बा में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद सोमवार को सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली। हिंसा के समय में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर कस्बा में चर्चाओं का दौर है। लोग तरह- तरह की कयासबाजी कर रहे हैं। वहीं मृतक के पुत्र नन्हेलाल और महेंद्र ने बिना किसी कार्रवाई के सोमवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया। जहां मृतक रह रहे थे उनका कहना है कि वह सांस की बीमारी से पीड़ित थे। सांस फूलने के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें