एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिवारवाद से मुक्ति चाहती है जनता: कठेरिया

Mainpuri Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 13 सितंबर को सर्व समाज की जनता एकजुट होकर मुलायम सिंह के गढ़ को ढहाने जा रही है। जिले के लोग परिवार से मुक्ति पाने का मन बना चुके हैं। राष्ट्रवाद की जीत के लिए लोग पूरी तरह तैयार हैं। उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मुसलमान भाइयों को अब धोखा ही दिया है। यदि उनसे जरा भी हमदर्दी थी तो उप चुनाव में परिवार के स्थान पर किसी मुसलमान नेता को प्रत्याशी बनाते। सपा अब तक सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतती आई है। इस बार भाजपा की पहल पर हर बूथ पर कम से कम चार पैरामिलिट्री के जवान रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी सपा एजेंट की तरह काम कर रहे हैं इसकी शिकायत आयोग को भेजी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि अत्याचार, अनाचार और उत्पीड़न का बदला लोकतंत्र में वोट के माध्यम से लिया जाता है। सपा के अत्याचार, अनाचार और उत्पीड़न से तंग जनता अब भाजपा के पक्ष में लामबंद हो चुकी है। पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि उप चुनाव में 15 लोगाें के सैफई परिवार और जिले के 15 लाख लोगों के मध्य मुकाबला है। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व संासद एसपी सिंह बघेल, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, सांसद हाथरस राजेश दिवाकर, विधायक मनीष असीजा, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सूरज सिंह शाक्य, देवेेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें