एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आगरा को हराकर इटावा पहुंचा फाइनल में

अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 03 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आगरा को हराकर इटावा पहुंचा फाइनल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शिक्षाविद सतीश चंद्र दीक्षित की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल ए के सेमीफाइनल मैच में आगरा को हराकर इटावा ने फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा के दिव्य प्रताप को प्रदीप गुप्ता ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नेशनल महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में आगरा के कप्तान अक्षत पांडेय ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। टीम ने 18.3 ओवरों में सभी विकटों के पतन पर 110 रन बनाए। आगरा की ओर से कप्तान अक्षत पांडेय 26, विकास व अनुज ने 22-22 रन बनाए। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू सका। इटावा की ओर से दिव्य प्रताप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते चार ओवरों में 20 रन देकर आगरा के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवरो में आठ विकट खोकर फाइनल में खेलने का मौका प्राप्त किया। इटावा की ओर से फैसल अल्वी ने 32, दिव्य प्रताप सिंह ने 14 रन बनाए। आगरा की ओर से अनुज ने चार, शाहरुख खान ने तीन विकेट प्राप्त किए। शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने पर दिव्यप्रताप को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग की भूमिका शिशिर मल्होत्रा एवं बीपी सिंह ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल आमिर रियाज एवं मुकेश सक्सेना ने सुनाया तथा स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा, अंशिका शर्मा एवं संदीप मिश्रा ने निभाई। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी रिंकू एवं शरद भटनागर के अनुसार पूल वी का पहला मैच एटा इलेवन एवं मथुरा के मध्य बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें