एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मोबाइल से ऐसा प्यार कि रिश्ते में पड़ी दरार

दबतोरी/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तरप्रदेश के दबतोरी में शादी तय होने के बाद लड़की को मोबाइल क्या दिया ये रिश्ता टूटने की वजह बन गया। मोबाइल पर ही लड़का और लड़की में ऐसी तकरार हुई कि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। एसएसपी तक यह मामला पहुंचा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसओ कादरचौक को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों का सामान वापस कराने के निर्देश दिए हैं।

दबतोरी क्षेत्र के एक वैश्य परिवार ने अपने बेटे की शादी कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 25 अप्रैल को गोद भराई की रस्म अदायगी में जेवरात के साथ ही बिना सिम के मोबाइल फोन सेट भी कन्या को दिया गया।

परिवार वालों ने बताया कि लड़के ने लड़की पक्ष के किसी अन्य सदस्य के मोबाइल से उससे संपर्क किया तो उसने बिना सिम का मोबाइल देने पर लड़के को खरी-खोटी सुना डाली। एक-दो बार और इसी तरह की तकरार हुई फिर लड़की ने शादी न करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


पांच जून को कन्या पक्ष को लग्न लेकर आना था। वर पक्ष ने इसके लिए काफी इंतजाम किया पर देर रात तक वधू पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। सभी के मोबाइल भी बंद पाए गए।

इसके बाद वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचे मगर बातचीत में सुलह नहीं हो पायी। बृहस्पतिवार को इस मसले पर पंचायत बैठी। यहां लड़की के पिता ने बेटी की इच्छा के खिलाफ शादी न करने की बात कही और वर पक्ष से मिला सभी सामान लौटाने को तैयार हो गए।

पंचायत ने शादी कराने की सहमति बनाने की काफी कोशिश की पर लड़की के साफ इंकार के बाद सारे प्रयास बेकार हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी तोड़ने का निर्णय लिया। वर पक्ष केलोगों ने इस मामले में एसएसपी धर्मवीर यादव से भी मुलाकात की।

पूरी बात सुनने के बाद एसएसपी ने भी इस रिश्ते को तोड़ना ही बेहतर बताया। उन्होंने कादरचौक एसओ को निर्देश दिया कि वह दोनों पक्षों का लेनदेन संबंधी निपटारा करा दें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें