एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिंदुत्व से परिचित होेंगे विदेशी छात्र

Mathura Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वृंदावन। विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र हिंदुत्व और भारत की संस्कृति को करीब से जान और समझ सकेंगे। उन्हें यह सौगात फ्रांस की एक्सिस मुंडी फाउंडेशन देने जा रही है। फाउंडेशन भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रही है। फाउंडेशन के अध्यक्ष कारलोस केस्सिना वेजारानो के निर्देशन में बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री में देश के विभिन्न धार्मिक स्थल, देवभूमि, धरोहरों और संस्कृतियों के दर्शाया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज संस्कृति के महत्व को जानने पहुंची टीम को तीर्थ पुरोहित समाज के मंत्री मधुमंगल शुक्ला ने ब्रज की ऐतिहासिक धरोहर एवं मंदिरों के महत्व के बारे में जानकारी दी। मधुमंगल शुक्ल ने अमर उजाला को बताया कि फ्रांस की टीम ने ब्रज के राधाकुंड, दाऊजी, बिहारवन, बल्देव, बरसाना, नंदगांव के साथ साथ वृंदावन के कई छोटे बड़े मंदिरों को कैमरे में उतारा है। डॉक्यूमेंट्री में राधा मंदिर के सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, निंबार्क कोर्ट मंदिर के सेवायत वृंदावन बिहारी शर्मा, पर्यावरणविद् बाबा सेवक शरण महाराज सहित वृंदावन के संत विद्वान श्रीकृष्ण लीला से जुड़े अंश, वृंदावन की भूमि की विशेषता, यहां आए रसिक संतों के वृंदावन की भूमि से अनुराग और भावनात्मक लगाव को बताते हुए नजर आएंगे।
इसके बाद फ्रांस की यह टीम वाराणसी जाकर वहां की ऐतिहासिक चीजों को अपने कैमरे में कैद करेगी। फ्रांस के दल में डायरेक्टर जेन क्लॉयड, कैमरामैन माइकल लिनोडे, साउंड मैन विलियम मैकी एवं कोआर्डिनेटर चेन्नई निवासी राधा नारायण हैं। टीम ने अब तक दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ ऋषिकेश और हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों शूटिंग कर ली है।
विज्ञापन


यमुना की स्थिति टीम ने जताई चिंता
वृंदावन (ब्यूरो)। फ्रांस की टीम एक ओर जहां यमुना के प्राचीन घाटों और यमुना आरती का अद्भुत दृश्य कैमरे में कैद रही थी तो वहीं दूसरी ओर यमुना में व्याप्त प्रदूषण पर चिंतित दिखाई दी। टीम की भारतीय कोआर्डिनेटर राधा नारायण ने कहा कि जो यमुना नदी श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी रही है, उसकी यह स्थिति वाकई दुखद है। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में यमुना की वर्तमान स्थिति को भी उतारा है। इसकी एक कॉपी केंद्र और राज्य सरकार को देंगे और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए कदम उठाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें