एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राया में बदमाशों का तांडव

Mathura Updated Sun, 04 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राया। कस्बा राया और निकटवर्ती गांवों में बदमाशाें ने रातभर तांडव मचाया। बदमाशों ने घरों में घुसकर जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर पिटाई की, महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। बदमाशों की पिटाई से घायल एक युवक ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं एक वृद्धा के दांत भी तोड़ डाले। घरों में लूटपाट करने के साथ ही बदमाश महिलाओं के कानों से कुंडल तक खींच ले गए। बदमाशों के आतंक और उस पर पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांट रोड स्थित ग्राम थना अमर सिंह निवासी रमेश के दो लड़के विनोद और उत्तम शुक्रवार रात बरामदे में सो रहे थे, जबकि रमेश थोड़ी दूरी पर सो रहा था। रात करीब 10:45 बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशाें ने धावा बोल दिया। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों की जमकर पिटाई की और सामान लूट लिया। पिटाई से विनोद का हाथ टूट गया है, जबकि उपचार के लिए ले जाते समय उत्तम की मौत हो गई। इस घटना के बाद बदमाशों ने कस्बा राया स्थित हाजीपुर कॉलोनी में रज्जाउद्दीन के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने रज्जाउद्दीन की जमकर पिटाई की। उन्हें बचाने आई वृद्ध मां को भी पीटा, जिससे उनके तक दांत टूट गए। रज्जाउद्दीन को मथुरा चिकित्सालय भेजा गया है।
यहां उत्पात मचाने के बाद बदमाशों ने ग्राम नागल में जीतू पुत्र घूरे के मकान पर धावा बोला। परिवार के लोगों की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने जीतू की पत्नी मिथलेश के कानों से कुंडल खींच लिए। बदमाश यहां से सोने चांदी के जेवर लूट कर ले गए। बदमाशों ने लूटपाट का सिलसिला यहीं नहीं छोड़ा। इसके बाद ऋषिपाल सिंह पुत्र बुत्तो के घर भी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। यहां भी बदमाशों ने ऋषि की पत्नी पिंकी के कानाें से कुंडल खींच लिए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना राया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक देहात, सीओ महावन और थाना मांट, जमुनापार, बलदेव का फोर्स राया पहुंच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चोरी में दर्ज की वारदात
बदमाशों ने कस्बे में चार मकानों पर धावा बोला। यहां जमकर मारपीट करने के बाद जेवर आदि सामान लूट ले गए। जबकि पुलिस ने इतनी बड़ी वारदात के बाद भी घटना को कमजोर करते हुए चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।

फौजी बनना चाहता था उत्तम
बदमाशों की पिटाई से जिस युवक उत्तम की मौत हुई वह फौज में भर्ती होना चाहता था। अभी हाल में सेना भर्ती के दौरान दौड़ में उसे अच्छा स्थान मिला था। उत्तम की मौत को लेकर गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें