एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

होलीगेट-द्वारिकाधीश मार्ग फिर होगा वन-वे

Mathura Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। होलीगेट से द्वारिकाधीश की ओर एक बार फिर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। होलीगेट के आसपास सड़क किनारों पर यलो लाइन खींचकर छोटे वाहनों को पार्क किया जा सकेगा तो चौपहिया वाहन मात्र अप्सरा पैलेस में बनी पार्किंग में ही खड़े होंगे। शहर के अंदरूनी हिस्सों में बड़ी स्कूल बसों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। मात्र 16 सीटर बसें ही चलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ध्वस्त ट्रैफिक सिस्टम को पुन: पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने खाका खींच लिया है। इसके लिए होलीगेट से द्वारिकाधीश जाने वाले मार्ग को एक बार फिर वन-वे कर दिया गया है। सड़क पर मात्र ऑन ड्यूटी प्रशासनिक वाहन खड़े होंगे। अन्य सरकारी यहां तक कि मिलिट्री तक के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। डीगगेट से मंडी रामदास रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। खड़ा करने पर उन्हें क्रेन से लिफ्ट कर ले जाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट में व्यापारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
-----------
अधिकृत होगी अप्सरा पार्किंग
अब तक निजी तौर पर संचालित अप्सरा पार्किंग जल्द ही अधिकृत हो जाएगी। प्रशासन ने इस पार्किंग को अधिकृत कराने की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
------------
फिर शुरू होगा पॉलिथिन अभियान
शहर में पॉलिथिन उन्मूलन अभियान सोमवार से एक बार फिर आरंभ होने जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 25 सितंबर तक इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद से आईपीसी की धारा 188 के तहत पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
भरे जाएंगे सीवर लाइन के गड्ढे
जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने के बाद गड्ढे की प्रापर सीलिंग न होने से होलीगेट समेत अन्य स्थानों पर बने गड्ढेे भरे जाएंगे। व्यापारियों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके आदेश कर दिए हैं। शनिवार सुबह दस बजे सिटी मजिस्ट्रेट, एक्सईएन जलनिगम एवं ईओ नगर पालिका के साथ मौका मुआइना कर गड्ढों का चिह्नांकन कराएंगे। इसके बाद इन्हें भरने की कार्रवाई आरंभ होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें