एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर यमुना में समाया शहर का सीवर

Mathura Updated Thu, 09 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। बुधवार को मसानी नाला एक बार फिर उफन पड़ा। इसके कारण शहर की सीवर और औद्योगिक कचरा यमुना में गिरने लगा। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ उफान दिन भर चला। प्रशासन तक संदेश पहुंचने के बाद भी रात मेें भी कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अचानक मसानी नाला ओवरफ्लो होने लगा। इसके कारण गंदा पानी सीधे यमुना में गिरने लगा। यमुना में आचमन कर रहे लोग भी गंदगी को देख विचलित हो गए। जानकारी पर हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने पालिका से संपर्क किया तो पता चला कि राल ड्रेन का पानी मसानी नाले में आ मिला है। इससे नाले में गिर रही सीवर और औद्योगिक क्षेत्रों का रसायनयुक्त कचरा अब सीधे यमुना में जा रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल ही नोडल अधिकारी एडीए प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
गौरतलब रहे कि पिछले आठ दिन से यमुना में गिर रहा राल ड्रेन का पानी अभी 24 घंटे पहले ही रुका था। महज एक दिन ही मसानी नाले का संचालन सामान्य रहा, बुधवार को फिर यमुना की स्थिति बिगाड़ दी।
विज्ञापन


पालिका ने लिखा नोडल अधिकारी को पत्र
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह ने नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप को इस संदर्भ में पत्र भेजा है। इसमें राल ड्रेन ओवरफ्लो होने से मसानी नाले का संपूर्ण गंदा पानी यमुना में जाने की जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि इससे मसानी एसपीएस की क्षमता कम पड़ गई है। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को निर्देशित करते हुए इस पर नियंत्रण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें