एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूटे

Mathura Updated Thu, 22 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राया। मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाश चालक ग्राम सरदारगढ़ निवासी पदम सिंह को बंधक बना कर उनका ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए। उनके हाथ-पैर बांध कर गोवर्धन के निकट फेंक गए। देर शाम तक घटना के संबंध में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सरदारगढ़ निवासी पदम सिंह बुधवार सुबह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में इगलास से ईंट लेकर मथुरा जा रहे थे। सुबह साढे़ चार बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर मुख्य मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के निकट रोक लिया। बदमाशों ने पदम सिंह के हाथ-पैर बांधकर अपनी कार में डाल लिया और दो लोग ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर चले गए। वे पदम सिंह को गोवर्धन के समीप फेंक गए। यहां पर सुबह लोगों ने उनके हाथ-पैर खोल कर मुक्त किया। उन्होंने थाना राया जाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें