एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजीनामा न करने पर युवती के घर में लगाई आग

Mathura Updated Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राया। थाना राया क्षेत्र में दबंगों ने युवती से छेड़खानी के मामले में राजीनामा न करने पर उसके घर में आग लगा दी। हालांकि स्थानीय पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राया क्षेत्र में एक युवती संग उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक मोहित ने दो सप्ताह पूर्व छेड़छाड़ कर दी थी। छेड़छाड़ की रिपोर्ट राया पुलिस ने नहीं लिखी तो पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर 19 जून को थाना राया में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। आरोप है कि अब आरोपी मोहित उसकी दो बहनें राजीनामा के लिए दबाव बना रही हैं। इसे लेकर गत दिनों दोनों ने पीड़ित युवती की पिटाई भी की। आरोप है कि जब राजीनामा करने के लिए मना कर दिया तो घर के किवाड़ तोड़ दिए और आग लगा दी। अब इस मामले मेें पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष राजाबाबू का कहना है कि आरोपी और पीड़ित आपस में रिश्तेदार है। उनमें एक ही मकान में पहले रहने देने और अब खाली कराने को लेकर लड़ाई है। आग लगाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें