एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘गंगा, यमुना बचाने के प्रयास शुरू’

Mathura Updated Sun, 06 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वृंदावन/कोसी। केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा विकास मंत्री उमा भारती शनिवार शाम वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंनेे राधा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। कात्यायनी मंदिर में उमा भारती ने कात्यायनी पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह निकुंजवन स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में पहुंचीं। यहां उनसे अध्यात्म पर चर्चा करते हुए ब्रज और यमुना-गंगा के शुद्धिकरण का अपना संकल्प दोहराया।
उमा भारती ने पत्रकारों को बताया कि जितनी संवेदनाएं सरकार की गंगा के प्रति हैं, उतनी ही यमुना के प्रति भी हैं। प्रधानमंत्री खुद इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने गंगा और यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष वृंदावन मुकेश गौतम, कोसीकलां पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जगवीर चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे केंद्रीय मंत्री शनिदेव के दरबार कोकिलावन पहुंची। यहां उन्होंने शनिदेव की पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज से बृज क्षेत्र के विकास पर करीब 15 मिनट चर्चा हुई। महंतजी ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कोकिलावन की सुरक्षा व्यवस्था, सड़क, गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने आदि की मांग की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें