वृंदावन । ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को देर शाम श्रद्धालु दंपति गार्ड से भिड़ गए। उन्होंने गार्ड की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि देर शाम दिल्ली की ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी श्रद्धालु दंपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के लिए महिलाओं की लाइन में ही पुरुष भी लग गया। गार्ड ने पुरुष को महिलाओं की लाइन से हटने को कहा तो वह गार्ड से भिड़ गया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर गार्ड की पिटाई कर दी। इस पर अन्य गार्ड भी आ गए और पुरुष को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।