एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने महिला को गोली मारी, घायल

Mathura Updated Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला का आरोप है ससुरालीजन दहेज मांगते थे और मांग पूरी न होने पर तलाक की कहते थे। इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में रिपोर्ट महिला के भाई ने दर्ज कराई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहरपुरा निवासी रियाजुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी बहन नब्बो उर्फ नजराना पत्नी अलीम निवासी नई बस्ती को मंगलवार रात उनके जेठ मुस्लिम और उसके पुत्र बिलाल ने गोली मारी। गोली लगने से नब्बो घायल हो गई। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रियाजुद्दीन का आरोप है कि पांच दिन पहले भी ससुरालीजनों ने महिला को जलाने का प्रयास किया था। मामले में मुस्लिम और बिलाल के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास और महिला के सास-ससुर के विरुद्ध दहेज मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष गोविंदनगर का कहना है कि तलाक के मामले की जानकारी नहीं है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें