एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा के पक्ष में चल रही आंधी: डा. दिगंबर

ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्‍थ्य मंत्री दिगंबर सिंह
विज्ञापन

Next Article

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डा. दिगंबर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही परिवर्तन की आंधी में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुरुवार को उन्होंने उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के समर्थन में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के शासनकाल में केवल अपराध को बढ़ावा मिला और विकास प्रभावित रहा। सूबे में अपहरण, लूट, बलात्कार की घटनाओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही सपा ने पारिवारिक झगड़ा कर जनता को गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि सपा शासन में पुलिस से लेकर पत्रकार तक जब सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। घोटालों की सरकार रही कांग्रेस ने अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए सपा के साथ गठबंधन किया है, लेकिन यह गठबंधन भी भाजपा को सूबे में सरकार बनाने से नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चालू की गई सभी योजनाएं बिना भेदभाव के सभी के लिए लाभकारी हैं। सभा में तरुण सेठ, जुगल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, अशोक कुमार, कैलाश चंदौरिया, विजय आर्य, गिर्राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें