एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणेशजी की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि

ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 15 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश
विज्ञापन

Next Article

परिवार में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ भक्तों ने गणेशजी की पूजा की और सकट चौथ का व्रत रखा। महिलाओें ने देर शाम चंद्रमा की पूजा-अर्चना की और अर्घ देकर व्रत पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकट चौथ पर रविवार को महिलाओें ने व्रत रखा। अधिकतर महिलाओं ने निराहार रहकर शाम को चंद्रमा की पूजा की और अर्घ देकर व्रत पूरा किया। गणेशजी को तिल के लड्डओं का भोग लगाया। गणेशजी के मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन किए गए।

इसमें शहर के प्रमुख जयसिंहपुरा स्थित गणेश टीला पर सिद्ध गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह गणेशजी का पंचामृत से अभिषेक कराया और पूजन कर लड्डुओं का भोग लगाया गया। आसपास के लोगों ने भजन कीर्तन कर गणेशजी का गुणगान किया। 
विज्ञापन


चौबिया पाड़ा गूजर हट्टा स्थित दशभुजी गणेश मंदिर में सुबह पंचामृत से अभिषेक किया और गणेशजी को चोला पहनाया। मनीष बाबा और कपिल बाबा के नेतृत्व में पूजा की और फूलों से शृंगार कर फूलबंगला सजाया गया।

प्रभु गणेश को लगाया लड्डुओं का भोग
सेवाकुंज स्थित प्राचीन मोटा गणेश मंदिर पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य संकट चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। मंदिर सेवायत श्याम सुंदर ने सुबह छह बजे मंगला आरती और चोला अभिषेक, नौ बजे शृंगार आरती, शाम चार बजे 251 लड्डुओं का भोग लगाया।

रात 8:30 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। मोटा गणेश मित्र मंडल संयोजक विवेक गौतम अतुल श्रीवास्तव, गिरीश गोस्वामी, अर्पित अरोड़ा, चेतन स्वरूप गर्ग, श्रीगोपाल वशिष्ठ, अनुराग, श्याम, कुंजबिहारी शर्मा, जौनी भाटिया, शिवम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें