एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीता कुंड पोखरे की सफाई कर दिया संदेश

Mau Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घोसी। कस्बा स्थित प्राचीन सीता कुंड पोखरे की दुर्दशा से आहत हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा तथा समाजसेवियों ने रविवार को पोखरे की साफ-सफाई किया। साथ ही आम लोगों के साथ शासन प्रशासन की ओर से सफाई कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन धार्मिक सीता कुंड पोखरा जिसके विषय में मान्यता है कि इसको महान प्रतापी राजा नहुष ने खुदवाया था। मिथिला से लौटते समय राम-सीता ने रात्रि विश्राम कर स्नान किया था। कुंड को जलकुंभी, गंदगी से पटा देखकर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र उर्फ जीतू ने शासन को नगर पंचायत से सफाई कराने के लिए पत्र लिखा था। कार्यवाही न होने पर हिंदू युवा वाहिनी के युवा सदस्यों ने सीताकुंड की साफ-सफाई किया। इसी क्रम में भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्त ने अपने सहयोगियों व मेडिकल ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने पोखरे की साफ-सफाई किया। बाद में लोगों को पोखरे को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर बब्लू यादव, मुस्कान पांडेय, गोविंदा, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र, मनोज सहानी, राजकुमार, रंजीत, रवि, मृत्युंजय, वरुण दुबे, अनिल मिश्र, सोनू मद्धेशिया व कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें