एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क से कब्जा हटवाने के लिए किया प्रदर्शन

Mau Updated Sun, 18 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोपागंज। नारी संघ लैरोबेरूआर की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को कोपागंज थाने का घेराव किया। इस दौरान गांव का रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ अधिकारियों के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने पर प्रदर्शन किया। कहा कि कुछ दबंगों के प्रभाव में आकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते उन्हें थाने का घेराव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोबेरूवार गांव की दर्जनों महिलाएं शनिवार को थाना दिवस पर थाने आ पहुंची। इस दौरान गांव में अवरुद्ध मार्ग को खाली कराए जाने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था गांव का रास्ता पिछले कई वर्षों से संचालित था। इससे लोगों का आवागमन हो रहा था। कुछ दिनों पूर्व गांव के ही कुछ दबंगों ने जबरदस्ती उक्त रास्ते को बंद कर दिया।
इसके विरोध में कई बार आवाज उठाई गई। अधिकारियों ने पुलिस को निर्देश भी दिया कि मौके पर जाकर उक्त रास्ते को खोला जाए। लेकिन आज तक रास्ता खोला नहीं गया। इसमें लेखपाल की भी हीलाहवाली है। मौके पर उपस्थित प्रभारी थाना दिवस तहसीलदार सदर रामविलास ने कानूनगो सर्किल सीताराम यादव को निर्देश दिया कि मौके पर पहुंचकर तत्काल इसका निस्तारण किया जाए। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में गांव की गीता देवी, शिताबी, बेचनी, इंद्रावती, सोमारी, बचिया, इशरावती, ऊषा, कमलावती, नीना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें