एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई

Mau Updated Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। इस दौरान आठ सूत्री मांग पत्र सौंपकर यूसुफपुरा मोहल्ले में पुलिस चौकी तोड़ने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यूसुफपुरा मोहल्ले में पुलिस चौकी लंबे अरसे से स्थापित है। नगरपालिका ने इसे तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इन लोगों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बजरंग दल के जिला प्रभारी सुजीत सिंह ने कहा कि शहर में बिजली कटौती बंद नहीं हो रही है। शहर के लोगों को कम से कम 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। सह संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की कि कलेक्ट्रेट एवं तहसील परिसर में उपेक्षित मूर्तियाें का अनावरण किया जाए। इस अवसर पर मृगेंद्र राय, पवन, दिलीप, संजय, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें