एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जुलूस निकाल महिलाओं ने की आवाज बुलंद

Mau Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मधुबन। अमर शहीद चेतना संस्थान के तत्वावधान में नारी संघ व महिला मंडल की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को जुलूस निकाल अपनी आवाज बुलंद की। जुलूस में शामिल वक्ताओं ने महिला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता मिशन व सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वावलंबन बनाने पर जोर दिया। जुलूस दुबारी मोड़ होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। जहां संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को 19 सूत्री ज्ञापन सौंपा। बता दें स्वयंसेवी संस्था अमर शहीद चेतना संस्थान मधुबन की ओर से पिछले एक दशक से डब्ल्यूएलसी वर्ल्ड लिट्रेसी आफ कनाडा के निर्देशन में सुल्तानपुर, बारहगांवा, कटघरा शंकर, सिद्धाअहिलासपुर, सरायमेवागिरी, गंगऊपुर, फतहपुर मंडाव, अहिरौली, परशुराम, जजौली सहित दर्जनों गांवों की मलीन बस्तियों में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें