एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदमाशों ने रुपये छीनकर किशोर को ट्रेन से फेंका

Mau Updated Wed, 13 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। मऊ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले एक किशोर से बदमाशों ने पैसा छीनकर सोमवार की शाम उसे ट्रेन से फेंक दिया। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सोमवार को कृष्णा ट्रेन से बिहार अपने घर जा रहा था इसी बीच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के हाजीपुर जिले के कटरा गांव निवासी कृष्णा (14) पुत्र शंभू राय मऊ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था। काफी मेहनत से उसने करीब दस हजार रुपए इकट्ठा किया था। उसी पैसे को लेकर वह सोमवार को शाम पांच बजे ट्रेन से हाजीपुर जा रहा था। इस बीच इंदारा जंक्शन और चकरा हाल्ट स्टेशन के बीच बदमाशों ने उससे पैसा छींन लिया। कृष्णा द्वारा विरोध करने पर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। वह घायल होकर काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। इस बीच शौच करने गए ग्रामीणों की निगाह उस पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संदर्भ में जीआरपी थानाध्यक्ष एके राय ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नही है। अगर ऐसा हुआ है तो घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें