एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवाह के बंधन में बंधे आठ जोड़े

Mau Updated Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भदवां गांव में सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान सुशीला राय के सौजन्य से समारोह में गांव की आठ कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह उपरांत वर-वधू को उपहार तथा आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदवां गांव की प्रधान सुशीला राय ने ग्राम विकास समिति भदवां के तत्वावधान में सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के काली स्थान पर सामूहिक विवाह का आयोजन कर गांव की आठ गरीब कन्याओं का विवाह कराया। हिंदू प्रथा से आयोजित विवाह समारोह में हजारों गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नवदंपतियों ने फेरे लेकर एक दूसरे से जीवन भर का साथ निभाने का वचन लिया। भदवां गांव की सोनम राजभर ने आजमगढ़ के शिवप्रसाद, सुषमा ने हरिकेश, रेखा राजभर ने बृजेश, बसंती राजभर ने रमेश, रूमन चौहान ने प्रमोद, अर्चना ने हरिकेश, पूनम ने पिंटू और प्रमिला ने रिखई राजभर के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इसके पूर्व आयोजित जलपान व भोजन कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी राजीव राय और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामप्रताप यादव ने विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद वर और कन्या को बेड सिलाई मशीन, कलाई घडी़, टीवी, बर्तन, दो अदद स्वर्ण आभूषण, कपड़े मोबाइल आदि देकर विदा किया गया। विवाह समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर विवाह संस्कार के विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रमुख रूप से प्रधान के पति सीपी राय, संजय मिश्रा, लक्ष्मी गुप्ता, परितोष राय, भीमा यादव, पप्पू उपाध्याय आदि समेत सैकड़ों युवक और संभ्रांत लोगों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें