एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नाली की सफाई न होने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Mau Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान मोहल्ले में महीनों से जाम पड़ी नाली की सफाई न होने से मोहल्ले के लोगों ने लोकदल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही नाली की सफाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष और मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई महीनों से मोहल्ले में नाली जाम पड़ी है। इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाली जाम होने से सबसे ज्यादा परेशानी आसपास के लोगों को होती है। उनका बदबू से बुरा हाल है। कहा कि गर्मी के दिन में अगर यह हाल है तो आने वाले बरसात के दिन में तो हाल काफी बेकार हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे अर्जुन सिंह का कहना है कि नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ऐसे में मोहल्ले में संक्रामक रोगों के पैदा होने का खतरा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जल्द से जल्द जाम नाली का सही कराने की मांग किया। इस मौके पर विजय मिश्रा, सुनील तिवारी, अमित सिंह, परमानंद सिंह, आदि मोहल्ले के लोग मौजूद दिखे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें