एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

'मोदी को बनारस में गंगा और अयोध्या में राम नजर आए'

Mau Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घोसी। भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें वाराणसी में गंगा मां ने बुलाया। यदि ऐसा है तो उन्होंने गंगा मां का दर्शन करने की जरूरत क्यों नहीं समझी। बनारस में मां गंगा तो अयोध्या में उन्हें राम मंदिर नजर आया, लेकिन देश तो छोड़िए उन्हें अपनी पत्नी तक याद नहीं आई। यह बातें विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को घोसी के करीमुद्दीनपुर के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गुजरात के गोधरा कांड में कई की मौत हुई। नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं, वह देश को बताएं कि ट्रेन में आग कैसे लगी। कहा कि हमने किसी की जासूसी नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री बनने की मंशा रखने वाले जासूसी करा रहे हैं। वे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी पर कटाक्ष कर रहे हैं। एक तरफ वह प्रियंका को अपनी बेटी कहते हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हैं। कहा कि सच्चर कमेटी को कांग्रेस ने ही लाया और कांग्रेस ही उसकी सिफारिश को लागू करेगी। अन्य किसी भी पार्टी के बस की बात नहीं है। कहा कि कांग्रेस की सोच गंगा जमुनी तहजीब की है। वह देश में सांप्रदायिक शक्तियों के विरोध में हमेशा खड़ी रहेगी। कहा कि भाजपा को केवल सत्ता की भूख है। महात्मा गांधी भी रामराज्य की बात करते थे, लेकिन उनके राम राज्य और नरेंद्र मोदी के रामराज्य में फर्क है। भाजपा देश के लोगों का जमीर नहीं खरीद सकती है। प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि भाजपा आरएसएस का मुखौटा है। वह देश को तोड़ने का काम करती है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का कार्य किया है। सभा का संचालन नंदकिशोर सिंह ने किया। इस अवसर पर राना खातून, राजमंगल यादव, इंतेखाब आलम, उत्पल राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें