एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज मतदान, 1490 केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

Mau Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। घोसी लोकसभा सीट के लिए बारह मई को मतदान के लिए केंद्रों पर रविवार से पोलिंग पार्टियाें रवाना होनी शुरू हो गईं, जो रात तक मतदान केंद्रों पर पहंुच गईं। पुलिस, पीएसी के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने देर शाम से ही मतदान केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन से लेकर विकास भवन का हर कोना मतदान कार्मिकों से भरा रहा। पोलिंग पार्टियाें में शामिल कार्मिक अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल जाने वाले वाहनों की तलाश के साथ ही अपने ग्रुप की तलाश करते रहे। ड्यूटी कार्ड पाने के बाद स्टेशनरी सहित सभी निर्वाचन सामग्री का मिलान किया। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गईं। 1490 पोलिंग पार्टिंयों का केंद्रों पर पहुंचा शाम तक जारी रहा।
जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 1490 है। मतदेय स्थलों पर रवाना होने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को सुबह सात बजे से ही कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया। रात में ही चुनाव में लगे वाहनों पर पोलिंग संख्या एवं बूथ संख्या चस्पा कर दिया गया था। जिले के सभी चारो विधानसभा क्षेत्रों मधुबन, घोसी, सदर एवं मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में देर शाम तक पेालिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला जारी रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने बताया कि चार बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया था। घोसी लोकसभा क्षेत्र का रसड़ा विधानसभा क्षेत्र बलिया जिले में पड़ता है लिहाजा उस विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर कर्मियों को बलिया जिले के निर्वाचन अधिकारी ने रवाना किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें